बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी रोशनी के इस पर्व को धूमधाम से मनाया. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर दीया जलाया. प्रकाश पर्व दीपावली के मौके पर आवास के बाहर पूरे परिसर में उन्होंने दीया जलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

इससे पहले नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा- “प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं.”
