सीएम नीतीश के खिलाफ किया मौन धरना, मांझी को नहीं मिली अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की इजाजत

बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की इजाजत नहीं दी गई। इस बात पर वह बिहार सरकार पर भड़क गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमें बाबा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की इजाजत नहीं दी गई। हम दिल्ली के राजघाट जाकर गांधी जी से प्रार्थना करेंगे कि नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें।

Jitan Ram Manjhi Controversial Statement In Bihar Politics; Bihar Bhaskar  Latest News | बयानबाजी में लालू को पीछे छोड़ने लगे हैं, जनता दरबार में जूता  फेंका गया था - Dainik Bhaskar

मांझी ने नीतीश कुमार को कहा पलटू राम

मांझी ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के बारे में शर्मनाक बातें कही, इसके अलावा विधानसभा में उन्होंने मेरा अपमान भी किया। मांझी ने यह भी कहा कि ये सिर्फ मेरा अपमान नहीं बल्कि देश के सभी दलितों का अपमान था… आप ‘पलटू राम’ बनकर सीएम बनें।’ इसके अलावा, मांझी ने आज सीएम नीतीश के खिलाफ पटना में मौन धरना भी किया। धरना के दौरान मांझी के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता नजर आए। बता दें कि धरना पर बैठने से पहले भी मांझी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। 

सुबह भी नीतीश पर कसा था तंज

मांझी ने ट्वीट किया था कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन। राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगें। स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा? बता दें कि नीतीश कुमार और मांझी के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। दरअसल, सदन में नीतीश ने मांझी के साथ तू-तड़ाक से बात कर दी थी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मांझी को सीएम बनाना उनकी सबसे बड़ी मूर्खता थी। इसको लेकर आज मांझी मौन धरना पर बैठने गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.