मुजफ्फरपुर : छठ महापर्व को लेकर तिमुल द्वारा की गई दुग्ध प्रोडक्ट्स की भरपूर व्यवस्था

मुजफ्फरपुर में छठ के शुभ अवसर पर तिमुल द्वारा दूध घी एवं पनीर आपूर्ति की भरपूर व्यवस्था की गयी है। जहां तिमुल द्वारा 40-50 मे0 टन घी, दो दिनों में लगभग 15 लाख लीटर दूध,  20 मे0 टन पनीर तथा अन्य दुग्ध प्रोडक्ट आपूर्ति की व्यवस्था की गयी है।

सुधा परिवार की तरफ से छठ पर्व की ढेरों शुभकामनाएं - Muzaffarpur News

इस दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि दूध के किसी प्रकार के प्रोडक्ट कीकमी नहीं है। उपभोक्ता इस  त्योहारी सीजन में आराम से खरीदारी कर सकते हैं। इस बीच 10 उड़नदस्ता टीम संघ की ओर से बाजार कार्यरत रहकर, किसी भी प्रकार के शिकायतों के निपटारे के लिए तैनात रहेगी। उपभोक्ताओं से सादर निवेदन किया कि शुद्धता एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए छठ महापर्व में सुधा दूध एवं उत्पादों का इश्तेमाल कीजिए।

साथ ही प्रबंध निदेशक तिमुल फूल कुमार झा एवं निदेशक मंडल के सदस्यगण सहित संघ की अध्यक्षा सुशीला देवी ने छठ महापर्व के अवसर पर अपने उपभोक्ताओं, रिटेलरों, वितरकों एवं दुग्ध उत्पादकों तथा संघ के पदाधिकारी कर्मचारियों को छठ महापर्व की शुभकामनायें दी। वहीं प्रभारी विपणन उमाकान्त ठाकुर ने छठ महापर्व की शुभकामनायें देते हुए सभी रिटेलर / वितरक बंधुओं से सुगमतापूर्वक दूध एवं प्रोडक्ट आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading