पटना: छठ घाट को लेकर BJP सांसद और अधिकारी के बीच तू-तू मैं-मैं…

पटना: छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ घाटों को सुसज्जित करने की भी तैयारी अपने अंतिम चरण में है। इस बीच, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव शुक्रवार को राजधानी में दानापुर के घाटों का निरीक्षण करने निकले हुए थे।

रामकृपाल यादव दानापुर से निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान, शाहपुर घाट जाने के रास्ते के पास बड़े-बड़े गड्ढ़ों देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

गढ्ढों को सही कराने के लिए सांसद ने आरसीडी विभाग के अधिकारी को फोन घुमा दिया। हालांकि उनकी शिकायत पर अधिकारी ने कोई तवज्जो नहीं दी। घाट को लेकर फोन पर ही सांसद और अधिकारी के बीच जमकर तू-तू, मै-मै हो गई।

 

इसके बाद सांसद ने उक्त अधिकारी को लेकर जिला अधिकारी से शिकायत की। साथ ही, छठ व्रत को देखते हुए गड्ढा ठीक कराने की बात कही। इसके बाद रामकृपाल यादव की शिकायत पर संज्ञान लिया गया, जिसके बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगन्नाथ यादव ने घाट के पास स्थित इन गढ्ढों की मरम्मत कराई।

 

सनद हो कि पेयजल आपूर्ति को लेकर दो-तीन साल पहले शाहपुर-दाउदपुर मार्ग एनएच-30 पर गड्ढा करके तीन जगह पर पाइप को पार कराया गया था। उस समय से आज तक इसे ठीक नहीं कराया गया था। यह आज भी गड्ढा बना हुआ है।

 

शाहपुर में छठ पर्व में घाट पर अर्ध्य देने हजारों व्रती जाते हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग पर बना गढ्ढा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading