धुंध के कारण इस बार व्रतियों को करनी पड़ेगी सूर्य देव के दर्शन के लिए लंबी प्रतीक्षा  

 

 

 

लोक आस्था का महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय से आरंभ हो गया। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदल गया। दो दिनों के दौरान न्यूतनम तापमान में एक से दो डिग्री वृद्धि की संभावना है।

ऐसे में छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को मौसम का साथ मिलेगा। हालांकि, पटना सहित शेष भागों में सुबह-शाम धुंध की स्थिति बनी रहेगी। ऐेसे में छठ व्रतियों को सूर्य देव के दर्शन के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। धूप निकलने के साथ ही मौसम सामान्य बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर बिहार में मौसम का हाल

मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। दिन में धूप तो शाम ढलते ही ठंड का एहसास हो रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

 

डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 22 नवंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम विज्ञानी डा ए. सत्तार ने कहा कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पूर्वानुमानित अवधि में अगले एक-दो दिन पुरवा तथा उसके बाद पछुआ चलने का अनुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading