मुजफ्फरपुर : कार्तिक का यह पूरा महीना अति पावन माना जाता है। भगवान विष्णु की उपासना के लिए यह महीना शास्त्रों में सर्वोच्च बताया गया है। इस पूरे महीने में मंत्र जाप, स्नान-दान और ध्यान करने से विशेष फल मिलता है।
मुजफ्फरपुर के अलग अलग क्षेत्रों में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर विभिन्न नदियों और सरोवरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दिया, वहीं लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाई।

इस दौरान समाजसेवी संजय रजक ने बताया कि जो लोग कार्तिक पूर्णिमा को गंगा में स्नान,दीपदान, हवन, यज्ञ आदि करते हैं उनके सारे सांसारिक पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही इस दिन अन्न, धन और वस्त्र आदि का दान करने से कई गुना अधिक लाभ मिलता है। साथ ही उन्होंने शहरवासियों को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।









