बिहार : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लोकसभा चुनाव में थाम सकती है पीके की पार्टी जनसुराज का दामन

बिहार : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिहार की राजनीति में कदम रखने जा रही है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का दामन थाम सकती है। बताया जा रहा है कि आज वो पार्टी की सदस्यता लेंगी। इससे पहले उन्होने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। जिसके बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वो पार्टी की प्रत्याशी हो सकती है। और उन्हे सांसदी का टिकट मिल सकता है।

प्रशांत किशोर की 'जनसुराज' पार्टी में आज शामिल होंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा  सिंह – Johar LIVE

जानकारी के मुताबिकअक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर उनकी पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय लिया है। प्रशांत किशोर बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं। और गांवों-गांवों में घूम-घूमकर लोगों को राजनीति को लेकर जागरुक कर रहे हैं। इस दौरान वो बिहार की महागठबंधन सरकार से लेकर बीजेपी पर हमला बोलेने से नहीं चूकते। खासतौर पर उनके निशाने पर लालू की पार्टी राजद और नीतीश कुमार रहते हैं।

Bhojpuri: बॉलीवुड में बवाल मचाने आ रही हैं अक्षरा सिंह, नए गाने का वीडियो  हुआ वायरल

वहीं अक्षरा सिंह की बात करें तो उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। और सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अक्षरा का जन्म मुंबई में हुआ है।  उनके माता-पिता भी भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस तौर पर काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading