बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ अभी और गिरेगा तापमान

सोन तटीय डेहरी शहर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। इन दिनों दोपहर के समय धूप निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम मौसम सर्द रहने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि इस बार गर्मी का मौसम अधिक समय तक बरकरार रहा। सितंबर में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन नवंबर के अंत में मौसम ने अब करवट बदल लिया है। सुबह की सर्दी स्वेटर पहनने के लिए मजबूर कर रही है। शाम को भी सूर्य देवता छह बजे से पहले ही अस्त हो रहे हैं। इससे रातें लंबी होनी शुरू हो गई हैं। बदलते मौसम के साथ बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दिए हैं।

दिल्ली: बदलते मौसम से गुलाबी ठंड का हो रहा एहसास, सुबह कोहरा छाने का ये है कारण

सावधानी बरतने की जरूरत

गुलाबी ठंड के इस मौसम में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों व बुजुर्गो को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। डाक्टरों की मानें तो बूढ़े, व्यस्क एवं बच्चे इस बदलते मौसम के कारण श्वास रोग, मियादी बुखार, डेंगू बुखार, एलर्जी रायनाइटिस रोग के शिकार हो रहे हैं।फिजिशियन डा. विजेंद्र चौधरी ने बताया कि कि इस बदलते मौसम में थोड़ी सी सर्तकता बरतने से इन रोगों से बचा जा सकता है। डेंगू बुखार के लक्षण के बारे में बताते हैं कि डेंगू होने पर तेज बुखार, आंख के ऊपर ललाट के पास तेज दर्द एवं हड्डी व जोड़ों में तेज दर्द होना इसका लक्षण है।

मियादी बुखार में उच्च बुखार लगातार रहना, दिन में बुखार बढ़ना-घटना, कमजोरी का एहसास होना, पेट खराब होना मुख्य लक्षण है। इन सभी रोगों से बचाव के लिए घर एवं आसपास की सफाई अच्छी तरह से करें। आसपास जलजमाव न होने दें। सोने के समय मच्छरदानी का उपयोग करें, शरीर को ढककर रखें। स्वच्छ पानी का सेवन करें, पानी को गर्म करने के बाद ठंडा कर पीएं। इन रोगों का लक्षण प्रतीक होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

Meerut Weather Update: मेरठ में गुलाबी ठंड के बीच सुबह दिखने लगा हल्‍का कोहरा भी, दिन में खिलेगी धूप - meerut weather news update today Light fog started to appear in meerut

बच्चों व बुजुर्गों के लिए मौसम बेहद खतरनाक

वर्तमान मौसम सांस के मरीजों के साथ छोटे बच्चों व बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसे में उनको बचकर रहना चाहिए। बाहर निकलते समय नाक पर कपड़ा रखें। बाहर से आते ही आंखों को सामान्य पानी से धोना चाहिए।

अगले तीन-चार दिनों में बढ़ेगी और ठंड

डेहरी में इन दिनों अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सोमवार की दोपहर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन-चार दिनों में जिले के तापमान में और गिरावट आएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading