बिहार : बदलते मौसम ने वायु में घोला ज’हर, राजधानी में सांस लेना हुआ मुश्किल..

राज्य के मौसम में बदलाव आने के कारण प्रदेश में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खराब हो गई है। सोमवार को सिवान राज्य का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा, वहां पर वायु प्रदूषण की मात्रा 339 एक्यूआइ रिकार्ड की गई। वहीं राजधानी में वायु प्रदूषण 304 एक्यूआइ रहा। पटना के अलावा आरा, छपरा, हाजीपुर, मोतिहारी एवं बेतिया में भी वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खराब रही। मानक से ज्यादा वायु प्रदूषण होने पर इसका सीधा प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों में एलर्जी की समस्या काफी देखी जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी सांस के मरीजों को हो रही है।

CAG: Air pollution rocketing in Bihar but check mechanism lacking | Latest  News India - Hindustan Times

मौसम ने बिगाड़ी हवा

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा. डीके शुक्ला का कहना है कि राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति मौसम में बदलाव आने के कारण खराब हुई है। इसका मुख्य कारण धूलकण है। यहां पर औद्योगिक कचरा नहीं है। फिलहाल हवा की गति काफी धीमी हो गई है, वातावरण में नमी एवं धूलकण की एक परत बन गई है। हवा तेज होने पर वातावरण साफ हो जाएगा। मानव जनित प्रदूषण को कम करने के लिए कई उपाय किए गए हैं। कचरा जलाने पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि किसानों पर नजर रखें, ताकि वे खेत में फसल अवशिष्ट नहीं जला सकें।

Delhi Air Pollution: किस वजह से दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कैसे बचाएं खुद को  इस

किस शहर का कितना एक्यूआई?

  • सिवान : 339
  • पटना : 304
  • आरा : 304
  • छपरा : 293
  • हाजीपुर : 270
  • मोतिहारी : 227
  • बेतिया : 196

गांधी मैदान की हवा हुई खतरनाक

राजधानी में प्रदूषण की स्थिति खतरनाक हो गई है। खासकर गांधी मैदान इलाके में प्रदूषण की मात्रा 435 एक्यूआइ रिकार्ड की गई। वहीं दानापुर में 359 एवं शास्त्रीनगर में 383 रिकार्ड किया गया। इको पार्क के पास 272 एवं तारामंडल के पास 208 एवं पटना सिटी में 165 रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading