बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

पटनाः मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के तापमान में 1-3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. अगले पांच-छह दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. सुबह की शुरूआत घने कोहरे से होगी, प्रदेश के कुछ हिस्सों में व्रजपात के साथ बारिश की संभावना है. यानी अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.

Weather Update: यूपी-हरियाणा में कोहरा, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, जानें देश का मौसम - weather Forecast Latest Updates today january 17 mausam delhi cold wave up haryana fog imd yellow alert

बिहार के कई जिलों बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार अगले 48 घंटे तक राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भागों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, व्रजपात और मेघगर्जन की संभावना है. खास कर कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, गया, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में हल्की बारिश और ठनका गिर सकता है. जबकि अन्य जिलों में भी हल्के बादल छाये रहेंगे. जिससे सर्दी काफी बढ़ने की संभावना है.

सबसे कम तापमान डिहरी और सबौर में दर्ज

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस डिहरी और सबौर का जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पूपरी (सीतामढ़ी) का दर्ज किया गया. सोमवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 15.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मगंलवार को बिहार का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Weather Update and IMD Alert: Know delhi, up, punjab, haryana weather update today | Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच IMD ने जारी की चेतावनी, इन राज्यों में बढ़ेगी मुसीबत; जानें

अगले 5-6 दिनों तक मौसम का हाल

बिहार में अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूमतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हवा में आर्द्रता लगभग 23% रहेगी, जो 6 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस बीच बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है. यानी दिसंबर महीने की शुरूआत अधिक ठंड के साथ होगी. पूरे प्रदेश में सर्दी और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading