रेड जोन में पहुंचा मुजफ्फरपुर का प्रदूषण स्तर, ये इलाके हैं अधिक प्रदूषित

मुजफ्फरपुर : शहर में ठंड के साथ प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ रहा है। रविवार को जिला स्कूल और एमआइटी के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ताा सूचकांक (एक्यूआइ) रेड जोन में रहा।समाहरणालय के आसपास के इलाके में थोड़ी राहत रही। रविवार के कारण इस इलाके में वाहनों की कम आवाजाही से एक्यूआइ यलो जोन में रहा। बुद्धा कालोनी में एक्यूआइ का ग्राफ 331 तक पहुंचा।

Muzaffarpur is the second most polluted city in the country - मुजफ्फरपुर देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, मुजफ्फरपुर न्यूज
वहीं, दाउदपुर एवं एमआइटी इलाके में इसका ग्राफ 255 तक पहुंचा। समाहरणालय के आसपास एक्यूआइ 169 दर्ज किया गया। ओवरआल शहर का एक्यूआइ रेड जोन में रहा। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े में शहर का एक्यूआइ 260 के साथ रेड जोन में रहा।

32 लोगों से 44 हजार रुपये जुर्माना

वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए बिहार के बेगूसराय में जिला प्रशासन व नगर निगम का संयुक्त विशेष अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम की ओर से एनएच-31 की सफाई कराई गई, वहीं टैंकर से पानी का छिड़काव कराया गया। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के दिशा निर्देश पर नगर निगम के नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में सुभाष चौक से लेकर ट्रैफिक चौक तक सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखे जाने पर 32 लोगों से 44 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading