फाइनल मैच के बाद घर लौटेंगे मुकेश कुमार, घर पर रिसेप्शन पार्टी की हो रही तैयारी

बिहार : गोपालगंज एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हुए तेज गेंदबाद मुकेश कुमार की शादी के बाद अब उनके घर रिसेप्शन पार्टी (बहुभोज) की तैयारी चल रही है। उनका पैतृक घर सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव में है। 28 नवंबर को शादी के बाद वह 29 नवंबर की सुबह ही भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का चौथा मैच खेलने रायपुर चले गए थे। 4 दिसंबर को उनका रिसेप्शन है। घर में इसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। 3 दिसंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के फाइनल मैच के बाद तेज गेंदबाज मुकेश कुमार गोपालगंज आएंगे। इसको लेकर गांव में जश्न का माहौल है । सभी लोग 4 दिसंबर की तैयारी में लग चुके हैं।

Cricketer Mukesh Kumar Dances To Bhojpuri Song With Bride To Be Divya Singh  | Mukesh Kumar Marriage: भोजपुरी के रंग में रंगे क्रिकेटर मुकेश कुमार,  दुल्हन दिव्या संग किया डांस, वीडियो ...
पैतृक गांव काकड़कुंड में रिसेप्शन पार्टी की तैयारी शुरू हो गई
बता दें कि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की शादी छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव की रहने वाली दिव्या के साथ मंगलवार को संपन्न हुई। शादी के बाद अब चार दिसंबर को उनके पैतृक गांव काकड़कुंड में रिसेप्शन पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है। इस पार्टी में शिरकत करने के लिए भारतीय टीम के कई क्रिकेटर के भी शामिल होने के लिए संभावना है। मुकेश को क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन को देख कर आर. अश्विन ने हाल ही में जूनियर मोहम्मद शमी करार दिया है।
Indian Pacer Mukesh Kumar Got Married With Divya Singh In In Gorakhpur  Watch First Picture Of Couple | Mukesh Kumar Marriage: शादी के बंधन में  बंधे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, सामने आई
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा था
क्रिकेटर मुकेश कुमार इन दिनों आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की बॉलिंग की कमान संभाल रहे हैं। गोपालगंज के सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव के रहने वाले स्वर्गीय काशीनाथ सिंह और मालती देवी के पुत्र हैं। मुकेश कुमार के पिता कोलकाता में टैक्सी ड्राइवर का काम करते थे। कड़ी मेहनत और लगन के साथ क्रिकेटर मुकेश कुमार ने क्रिकेट खेल और गांव की गलियों से होते-होते आज अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन चुके हैं। मुकेश कुमार को पिछले साल ही आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद से मुकेश कुमार का अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन हुआ। श्रीलंका के बीच में घरेलू टी 20 श्रृंखला मैच में मुकेश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर दो विकेट लिए और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। मुकेश कुमार ने कुछ महीने पहले ही दिव्या सिंह के साथ गोपालगंज के एक होटल में सगाई की थी। दिव्या सिंह छपरा के बनियापुर के बेरुई गांव निवासी सुरेश सिंह की बेटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.