मुजफ्फरपुर : 67 वीं पुण्यतिथि पर बाबा साहब को किया नमन, एक प्रयास मंच द्वारा दी गई श्रद्धांजलि 

मुजफ्फरपुर : एक प्रयास मंच द्वारा आज 6 दिसंबर बुधवार को पुरानी गुदरी अंबेडकर नगर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। जहां उपस्थित सभी लोगों ने उनकी स्मृति पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि आज ही के दिन 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहब का निधन हुआ था। बाबा साहब ने संविधान बनाने में बड़ी भूमिका निभाई हैं। बाबा साहब ने संविधान में समानता का अधिकार दिया जिसमें किसी भी जाति, धर्म, लिंग, स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा। कोई भी जाति ,धर्म, नागरिक एक छोटे पद से लेकर राष्ट्रपति तक बनने का संविधान में लागू किया।

बाबा साहब के शिक्षा के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो लागू किया। मौके पर अमन कुमार, शुभम, गुड़िया राम, अंशु कुमार, गंगिया राम, सुशांत, नैना, अंजली, शिल्पी, संजय रजक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.