कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी पर बोले अशोक चौधरी, कहा-यह वही बिहारी डीएनए है जिसके आंदोलन से संपूर्ण सरकारें हिल गई

तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री घोषित किया जा चुका है। इस बीच उन्होंने बिहार के डीएनए एवं कुर्मी जाति के संदर्भ में विवादित बयान दे दिया। बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने उसकी आलोचना की है।

Minister Ashok Choudhary Praised The Decision To Give Reservation To Daughters, Said This Ann | बेटियों को आरक्षण देने के फैसले की मंत्री अशोक चौधरी ने की तारीफ, कहा- आत्मनिर्भरता के ...

रेवंत ने बिहार के DNA पर उठाया सवाल

दरअसल, कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार के DNA पर भी सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था कि केसीआर के पूर्वज बिहार के थे और पलायन करके आंध्र प्रदेश के विजयनगरम आए थे। फिर अगली पीढ़ी के रूप में केसीआर तेलंगाना में सक्रिय हो गए। वे कुर्मी जाती से हैं। उन्होंने कहा था कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। वहीं अब रेवंत के बयान पर बवाल हो रहा है।

रेवंत की कुंठा का कोई इलाज नहीं: अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने कहा कि रेवंत की कुंठा की कोई चिकित्सा तो नहीं, लेकिन उनकी जानकारी दुरुस्त जरूर कर सकता हूं। यह वही बिहार है, जहां आर्यभट्ट और सम्राट अशोक ने जन्म लिया। जहां बापू ने स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह किया। जहां लोकतंत्र की नींव रखी गई।

यह वही बिहारी डीएनए जिससे संपूर्ण आंदोलन से सरकारें हिल गई

यह वही बिहारी डीएनए था, जिसके संपूर्ण आंदोलन से सरकारें हिल गई थीं। मुझे नहीं पता कि रेवंत किस डीएनए की बात कर रहे। हालांकि, इसी डीएनए वाले एक जननेता (नीतीश कुमार) ने देश को महिला सशक्तीकरण और विश्व को पर्यावरण संरक्षण की राह दिखाई है। रेवंत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आपको भले ही केसीआर के डीएनए से समस्या हो, लेकिन हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे बीच से निकल कर हमारा अपना, देश के किसी और राज्य में अपनी धाक जमा रहा है। अच्छा होगा कि आप अपने लोगों और तेलंगाना की बेहतरी के बारे में सोचें, क्योंकि हमारे डीएनए पर कटाक्ष करने वालों का हश्र देश ने देखा है।

Neither religion nor caste Just to add Message from Nitish kumar close Ashok Choudhary to RJD Manoj Jha and Chandrashekhar - ना धर्म, ना जात; बस जोड़ने की बात: नीतीश के करीबी अशोक चौधरी का RJD के मनोज झा और चंद्रशेखर को संदेश, बिहार न्यूज

नित्यानंद राय ने भी बोला हमला

नित्यानंद राय ने कहा कि चार राज्यों में करारी शिकस्त के बाद से कांग्रेस बंटवारे की राजनीति पर उतर गई है। रेवंत रेड्डी का बयान राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस निर्लज्जता से बिहार के हमारे कुर्मी भाइयों-बहनों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए पर प्रश्न करने वाली को कांग्रेस को यहां की जनता अपनी शक्ति की अनुभूति कराएगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। उत्तर और दक्षिण का भेद पैदा कर राजनीति करने वाली कांग्रेस के डीएनए में ही बंटवारा है।

कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके: ऋतुराज

वहीं, बीजेपी नेता ऋतुराज ने कहा कि दूसरे के डीएनए में झांकने के पहले कांग्रेस खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे। कांग्रेस विचार करे कि अब वह बिहार की जनता से किस मुंह से वोट मांगेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश जी बताएं कि क्या वे ऐसी पार्टी के साथ खड़े होंगे,जिनके मुख्यमंत्री बिहार और बिहारवासियों के प्रति अपमान का भाव रखते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading