आज होने वाली बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदला, जानें अपडेट

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जा रही शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 का आज दूसरा दिन है. 7 दिसंबर को शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन प्रधानाचार्य के पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. वहीं आज 8 दिसंबर को दूसरे दिन कक्षा 6 से 8 के शिक्षक पद के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की जा रही है.

बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा

परीक्षा को लेकर प्रदेश के 28 जिलों में 396 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 2,23,506 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जा रही है. पहले शिक्षक भर्ती परीक्षा सुबह 12:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:30 बजे तक होनी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है.

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की फिर भी नहीं मिली नौकरी, 5 साल का बैन लगा,  BPSC ने बताई वजह - Bihar teacher recruitment exam Passed But did not get  job also

परीक्षा की समय अवधि विस्तारित

दरअसल खराब मौसम और विलंब चल रही ट्रेनों की स्थिति को देखते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक बहाली परीक्षा के दूसरे दिन आयोजित होने वाली परीक्षा की समय अवधि विस्तारित कर दिया है. दोपहर 12:00 बजे से न होकर अब दोपहर 2:30 बजे से आयोजित परीक्षा आयोजित होगी. दिन के 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को पहुंचना अनिवार्य होगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री 12:30 से 1:30 बजे तक अर्थात एक घंटा पहले हर हाल में कर लेना है.

परीक्षा का दूसरा दिन, इन विषयों का एग्जाम

आज हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अरबी, फारसी, बांग्ला, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं कम्प्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा के पारदर्शी आयोजन के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाई गई है. तमाम परीक्षा केदो की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है.

Bihar Teacher Recruitment: BPSC TRE appointed teachers school allocation  Randomization will be done 3 times - बिहार शिक्षक भर्ती : BPSC TRE से  नवनियुक्त टीचरों के स्कूल आवंटन को लेकर 3 बार

122286 सीटों पर वैकेंसी

मुन्ना भाइयों पर नकेल कसने के लिए परीक्षा केंद्र के गेट पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और फेस मैच कराने के बाद ही एंट्री दी जा रही है. बता दें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 6 दिन तक चलने वाले इस परीक्षा में कुल 841835 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. 122286 सीटों पर वैकेंसी निकली है.

2,23,506 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार आज 8 दिसंबर को 2,23,506 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं और इसके लिए 396 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं 9 दिसंबर को सर्वाधिक 555 सेंटरों 3.11लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होने जा रहे हैं. 10 दिसंबर को 84,139 अभ्यर्थी, 11 दिसंबर को 1,07,263 और 15 दिसंबर को 1,09, 154 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading