बिहार के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ बढ़ी ठंड, तापमान में आ सकती है गिरावट

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार अपना रुख बदल रहा है. वहीं, रात भर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही. गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, जिसके चलते तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई है. बता दें कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं शुक्रवार की सुबह लोगों को हल्का कोहरा भी देखने को मिला. बता दें कि लगातार मौसम में बदलाव के कारण बिहार में ठंड बढ़ गई है.

bihar weather news of patna mausam winter session and rain news of bihar me  thand kab aayegi 2023 skt | बिहार में ठंड इस बार चौंकाएगी, मौसम विभाग ने  बताया कब होगी एंट्री, जानिए उमस से कब मिलेगी राहत..

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिहार में लगातार हो रही बारिश के बाद लोगों को धूल से तो राहत मिली है लेकिन ठंड में बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही फसल भीगने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, अभी आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं बदलते मौसम के कारण आज भी बूंदाबांदी की भी संभावना है. साथ ही बीते दिनों बूंदाबांदी के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले.

दरअसल, चक्रवाती तूफान मिचोंग का असर बिहार के 10 जिलों में देखने को मिल रहा है. बुधवार को पटना, अरवल, भागलपुर, नालंदा, नवादा, बांका, औरंगाबाद, जहानाबाद, रोहतास और बेगुसराय में हल्की बारिश हुई और मध्यम गति से हवा चली. वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे. वहीं मौसम में आए बदलाव से किसानों की चिंता दूर हो गई है. मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता दूर हो गई है. बता दें कि तापमान में गिरावट नहीं होने के कारण किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे थे, खेती लगातार पिछड़ रही थी, बीज के अंकुरण में दिक्कत होने का डर था. मंगलवार से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है.

Bihar Weather Cold in the morning and evening humid during the day Know how  the weather of Bihar during Diwali Chhath - Bihar Weather: सुबह शाम ठंड,  दिन में उमस; दिवाली-छठ में

इसके साथ ही आपको बता दें कि बीते दिनों दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है. राजधानी पटना में भी दिन भर हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान है, जबकि मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार से पूरे राज्य में मानसून साफ ​​रहेगा, लेकिन ठंड में बढ़ोतरी होगी. वहीं, इसका मतलब साफ है कि दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा ठंड होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading