70 हजार से अधिक बुजुर्गों का सहारा बनेगी नीतीश सरकार की यह योजना, जानें….

राज्य सरकार बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए सीएम वृद्धजन पेंशन योजना के तहत आर्थिक सहायता कर रही है। भभुआ जिले में इस योजना के अंतर्गत 70028 बुजुर्गों को प्रतिमाह राशि मिल रही है। जिससे वे अपना जीवन जी रहे हैं।सामाजिक सुरक्षा कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार यह योजना वर्ष 2019- 20 से कार्यान्वित है। इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के के वृद्धों को चार सौ रुपये प्रतिमाह तथा 80 आयु वर्ग से अधिक वृद्धों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है।

himachal pradesh government hiked old age pension know how much pension  will get elder people | सरकार ने बढ़ाई वृद्धावस्था पेंशन, जानिए अब कितनी  मिलेगी मासिक पेंशन | Hindi News, खबरें काम कीउन्होंने कहा कि लाभुकों को राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाता है। इस संबंध में सहायक निदेशक अतुल कुमारी ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की छह पेंशन योजनाओं से सहायता राशि दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ केंद्र व राज्य सरकार से कोई वेतन, पेंशन, पारिवारिक पेंशन या सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे वृद्ध इस योजना की राशि पाने के योग्य नहीं है। सहायक निदेशक ने कहा कि जिले में सभी पेंशन योजनाओं में 168679 को सहायता राशि मिल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading