भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहुंचे सिविल कोर्ट, पत्नी ज्योति ने कोर्ट में नहीं लगाई हाजिरी

बिहार : भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं प्रसिद्ध गायक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के मामले में बुधवार को फिर आरा सिविल कोर्ट पहुंचे।चार महीने के अंदर वे तीसरी बार कोर्ट पहुंचे हैं। इससे पूर्व सात अक्टूबर को भी भोजपुरी स्टार पवन सिंह सुनवाई के लिए आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे।

पवन सिंह से अलग होने के बाद 'टूट' चुकी हैं उनकी पत्नी ज्योति सिंह? वीडियो  शेयर कर खुद बताई अपनी हालत - Pawan Singh wife Jyoti Singh video indicates  she is broken

पवन सिंह के अधिवक्ता ने रखा पवन सिंह का पक्ष

भोजपुरी फिल्म स्टार के अधिवक्ता सुदामा सिंह ने बताया कि तलाक मामले ट्रायल चल रहा है। बुधवार को सिने स्टार गवाही देने कोर्ट आए थे। उन्होंने ने अपने पक्ष में सार्थक गवाही दी है। करीब डेढ़ घंटे तक गवाही चली। अभी तक इस मामले में चार बार गवाही हो चुकी है।

कोर्ट में नहीं आई थी पत्नी

कोर्ट में गवाही के दौरान पत्नी ज्योति सिंह नहीं आई थी। सिर्फ भोजपुरी सिने स्टार ही गवाही देने के लिए उपस्थित हुए थे।

पवन सिंह की दोनों शादी असफल रही

बता दें कि पवन सिंह ने पहली शादी 2014 में नीलम से की थी जो कि असफल रही थी। लेकिन इसके बाद फिर उन्होंने साल 2018 में फिर ज्योति सिंह से शादी की। लेकिन यह शादी भी असफल रही। दोनों के बीच शादी के कुछ साल बाद ही विवाद शुरू हो गया था। अब मामला तलाक तक पहुंच चुका है। पवन सिंह किसी भी हालत में तलाक लेना चाहते हैं और इसलिए वह लगातार कोर्ट में चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, मामला सुलझता दिख नहीं रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading