बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीते बुधवार को अपने जबरा फैन से मिले यूं कहें तो अपने ‘हनुमान’ से मिले। दरअसल, तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर अपने जबड़ा फैन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनका जबरा फैन उन्हें अपना सीना दिखा रहा है जिसमें कि तेजप्रताप की टैटू वाली तस्वीर लगी हुई थी। तस्वीर देखते ही तेजप्रताप भावुक हो गए। उन्होंने इस दौरान हल्की स्माइल दी।

उन्होंने फिर एक्स हैंडल पर लिखा कि आज मैं अपने जबरा फैन से मिला, जिसने अपने सीने पर मेरा टैटू बना रखा है। इस असीम प्यार और सम्मान के लिए अंतर्मन से धन्यवाद। जीवन में सम्मान और प्रतिष्ठा का यह प्रतिरूप है, जिसे आजीवन याद रखूंगा और इनके लिए हर समय किसी भी परिस्थिति में सहायता के लिए तैयार रहूंगा।
