मुजफ्फरपुर में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 73वीं पुण्यतिथि समारोह का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरपुर के पानी टंकी क्लब रोड स्थित सरदार पटेल चौक में पटेल सेवा संघ द्वारा आज शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 73वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें  सरदार पटेल के सपनों के भारत पर मुजफ्फरपुर के गणमान्य और सामाजिक कर्ताओं ने हजारों की संख्या में एकजुट होकर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

जहां मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद राकेश कुमार साह, ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल विश्व के ऐसे विभूति के रूप में जाने जाते हैं कि जिसकी तुलना अटलनीय  पर्वत हिमालय के शिखर के सामान देखा जाता है। आज पूरा हिन्दुस्तान ही नही पूरा विश्व उनको याद कर श्रद्धांजली दे रहा है। वहीं अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल ने बताया कि सरदार पटेल के शख्सियत से ही अखंड भारत का निर्माण हुआ है।

अगर सरदार पटेल जैसे शख्सियत नहीं होते तो स्वतंत्र भारत की परिकल्पना नहीं की जा सकती। इस दौरान सुरंगमा कला केंद्र की निर्देशिका पुष्पा प्रसाद ने कविता पाठ कर सरदार बल्ल्भ भाई पटेल को शत-शत नमन किया। अधिवक्ता संजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल की जो त्याग और समर्पण रहा है वह अद्वितीय है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल ने की। वहीं मंच संचालन शशी भूषण कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमाप्य एवं सामाजिक कार्य कर्ताओं ने उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचारों को रखा और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पटेल सेवा संघ के महासचिव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचारों को रखा और श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस कार्यक्रम में राजेश पटेल, राकेश कुमार सिंह, निर्मल कुमार विशाल, रवि पटेल, वार्ड पार्षद पुनीता देवी, वार्ड पार्षद विक्की पटेल, अरुण कुमार अरुण कुमार। ललन कुमार राय, अ सिंह, विक्रम कुमार, राकेश पटेल श्यामपटेल अवधेश पटेल, अशोक पटेल, देवचन्द्र सिंह , सोनू सरकार, गीता देवी, पवन कुमार राम, रुपेश कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, सुरेन्द्र राम, बंटी पटेल डा० सुरेन्द्र पटेल, मिथिलेश पटेल, अधिवक्ता वीरेंदर पटेल, भपेंद्र पटेल,अंत में पटेल  सेवा संघ के महासचिव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading