फार्मेसी छात्रों के लिए के लागू होगा नया सिस्टम, फर्जी शिक्षकों की खैर नहीं

बिहार : देश में फार्मेसी की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने नए प्रावधान कर दिए हैं। इस संबंध में गजट प्रकाशित कर दिया गया है। इसके तहत अब सभी सरकारी-निजी कालेजों या विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए हर सत्र में आधार नंबर से आनलाइन सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा में फर्जी छात्रों और फर्जी प्रोफेसरों को बाहर कर योग्य फार्मासिस्ट तैयार करना है। नई व्यवस्था के तहत अब एक शिक्षक एक संस्थान में पढ़ा पाएंगे। ऐसे में फार्मेसी संस्थानों को उन्हें सम्मानजनक मानदेय पर पूरे समय के लिए नौकरी पर रखना होगा।

Why are pharmacy schools struggling to fill places? - The Pharmaceutical  Journal

डिप्लोमा फार्मासिस्ट आर्गेनाइजेशन छात्र शाखा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित गजट का स्वागत किया है। उन्होंने राज्य सरकार व फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया से आग्रह किया है कि गजट के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

वैक्सीन-दवा निर्माण के साथ उपचार में भी दे सकेंगे योगदान

डिप्लोमा फार्मासिस्ट आर्गेनाइजेशन के महासचिव शिवेंद्र प्रसाद ने कहा कि फार्मासिस्ट का कार्य केवल अस्पतालों में दवा वितरण नहीं है। कोरोना समेत तमाम रोगों के वैक्सीन निर्माण व नई दवाओं के निर्माण में इनका विशिष्ट योगदान होता है। इसके अलावा अब एम्स, नई दिल्ली व देश के बड़े कारपोरेट अस्पतालों में क्लीनिक फार्मासिस्ट पद पर नियुक्ति की जा रही है, जो मरीजों के अनुसार दवाओं का निर्धारण करते हैं। वहीं, अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि इस गजट के लागू होने के बाद फार्मेसी शिक्षा से फर्जीवाड़ा जड़ से समाप्त हो जाएगा। फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.