बिहार : बिहार में ठंड ने मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। कई शहरों में आए दिन तापमान गिरते जा रहा है। सुबह के समय कोहरे ने यातायात व्यवस्था पर ब्रेक लगा दिया है। गाड़ियां रेंग रेंग कर चल रही हैं। इतना ही नहीं कई ट्रेनें भी देर से चल रही हैं। बिहार से दिल्ली-मुंबई आने वाली ट्रेनें 8 से 10 घंटे देरी से पहुंच रही हैं। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस तारीख से ठंड से होगा बुरा हाल
बिहार में 25 दिसंबर से कनकनी बढ़नी शुरू हो जाएगी। सुबह के समय कोहरे की चादरों से शहर लिपट जाएंगे। विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। इसलिए बाहर निकलते समय लोगों को सावधान रहना होगा।
अगले तीन दिनों तक कोहरे व धुंध का प्रभाव बना रहेगा
बिहार में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरे व धुंध का प्रभाव बना रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी का असर बना रहेगा।

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम
पटना
16 दिसंबर 26.0 10.0
17 दिसंबर 24.0 12.0
मुजफ्फरपुर
16 दिसंबर 23.0 12.0
17 दिसंबर 21.0 11.0
भागलपुर
16 दिसंबर 23.0 12.0
17 दिसंबर 22.0 11.0