मुजफ्फरपुर: अर्जुन बाबू पशु मेला एवं हाट बाजार 2024 की तारीख की हुई घोषणा

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को आगामी समय में आयोजित होने वाला अर्जुन बाबू पशु मेला एवं हाट बाजार की तारीख की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा पूर्व मंत्री औराई विधायक राम सूरत राय द्वारा किया गया। मेला 09 अप्रैल 2024 से शुभांरभ हो रहा है, जो कि 9 मई 2024 तक चलेगा। 

इस मेला मे भव्य रूप से आकर्षक झूला, सर्कस के साथ डिजनीलैण्ड, फिस टर्नल, मारूती सर्कस, टावर झूला, घुड़दौर प्रतियोगिता, कुस्ती दंगल(महिला एवं पुरूष) महाविरी झंडा एवं अन्य संस्कृती कार्यक्रम  का आयोजन एवं मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्य रूप से यह मेला आयोजन समिती के द्वारा चैत्र रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस मेले का समापन रावण दहन के साथ किया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.