आईएएस अतीश चंद्रा मुख्य सचिव स्तर पर प्रोन्नत, कई IAS अफसरों को मिला प्रोमोशन

बिहार में सेवा के दौरान प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी निभाने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अतीश चंद्रा का पद अब मुख्य सचिव स्तर का हो गया है। चंद्रा अभी प्रधानमंत्री कार्यालय में अपर सचिव की भूमिका में सेवा दे रहे हैं। सोमवार को अतीश चंद्रा के नाम पर जारी एकल अधिसूचना से अलग आईएएस अधिकारियों की प्रोन्नति से जुड़ी तीन और अधिसूचनाएं जारी की गईं। इनमें 10 अफसरों को विशेष सचिव के रूप में, सात अफसरों को सचिव स्तर पर और एक अधिकारी को प्रधान सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई है।

Allahabad HC: पुलिस निरीक्षक को प्रोन्नत करने का निर्देश

अतीश मुख्य सचिव, विनय प्रधान सचिव स्तर के अफसर होंगे
1994 बैच के आईएएस ऑफिसर अतीश चंद्रा को 1 जनवरी 2024 के प्रभाव से शीर्ष वेतनमान यानी मुख्य सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई है। यानी, प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में अपर सचिव की जिम्मेदारी देख रहे हैं अतीश चंद्रा नए साल में मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी होंगे। इसी तारीख से 1999 बैच के आईएएस अधिकारी विनय कुमार प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी बन जाएंगे। विनय कुमार अभी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

सचिव स्तर की सूची देखें, पोस्टिंग और शर्त भी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के सात अधिकारियों को सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है। इसमें डॉ. आशिमा जैन, बी कार्तिकेय धनजी, प्रणव कुमार, गिरिवर दयाल सिंह, नीलम चौधरी, सुरेश चौधरी और संजय दुबे का नाम है। इनमें कुछ अधिकारियों को सशर्त प्रोन्नति भी प्रदान की गई है। इनमें कौन-कहां पदस्थापित हैं और किन्हें सशर्त प्रोन्नति मिली है।

विशेष सचिव स्तर की सूची देखें, पोस्टिंग और शर्त भी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई है। यह प्रोन्नति भी एक जनवरी 2024 या उसके बाद की पदग्रहण की तारीख से लागू होगी। इस सूची में 2011 बैच के आईएएस अधिकारियों का नाम है। सूची में आलोक रंजन घोष, महेंद्र कुमार, त्याग राजन एस. एम., शीर्षत कपिल अशोक, राहुल कुमार, मिथिलेश मिश्रा, पंकज दीक्षित, नवीन कुमार, उदयन मिश्रा और संजय कुमार पंसारी का नाम है। इनमें कुछ अधिकारियों को सशर्त प्रोन्नति भी प्रदान की गई है। इनमें कौन-कहां पदस्थापित हैं और किन्हें सशर्त प्रोन्नति मिली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading