बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए आज यानी शुक्रवार को बहुत बड़ा दिन है. बीपीएससी द्वारा आयोजित बिहार शिक्षक बहाली के दूसरे चरण का रिजल्ट आज जारी हो सकता है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज देर शाम बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट को जारी करेंगे. इसके बाद शाम तक रिजल्ट को अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. आपको बता दें की बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए हैं जबकि 8 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था.

सबसे पहले जारी को सकता है इस क्लास का रिजल्ट
बीपीएससी द्वारा कुल 1.22 लाख पदों के लिए शिक्षकाें की बहाली प्रक्रिया शुरू हुई थी. इसका रिजल्ट आज जारी किया जायेगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज रात से रिजल्ट को अपलोड करने का काम शुरू किया जायेगा. सबसे पहले क्लास 6 से 8 तक का कुल 32 हजार पदों रिजल्ट जारी किया जायेगा. इसके बाद कक्षा 11 और 12 और कक्षा 9 और 10 के शिक्षकों का रिजल्ट जारी होगा. पहली से पांचवीं तक का रिजल्ट सबसे आखिरी में अपलोड किया जायेगा.
ऐसे तैयार हुआ कट ऑफ
लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34% एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महिलाओं तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 32% न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य है.वैसे अभ्यर्थी जिनका प्राप्तांक इस निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक से कम है, उन्हें मेधासूची में शामिल ही नहीं किया जा सकता है. फिर उन्हें परीक्षाफल में सफल घोषित करने का प्रश्न ही नहीं रह जाता है. लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) के कुल प्राप्तांक, परन्तु भाषा के qualifying होने के कारण इसके प्राप्तांक को छोड़कर, अर्थात शेष 120 प्रश्नों के प्राप्तांक के आधार पर आयोग द्वारा सफल अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची तैयार की गयी है.

प्राप्तांक समान होने की स्थिति में चयनित विषय के मुख्य खंड (भाग- III) अर्थात अंतिम 80 प्रश्नों के प्राप्तांक का उपयोग प्रथम Tie-breaker के रूप में किया गया है परन्तु कक्षा 1-5 के अध्यापक हेतु लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में (भाग- III) नहीं रहने के कारण इसके लिए कोई Tie-breaker-1 नहीं रहेगा.