कोरोना ने बिहार को ड’राया; पटना सहीत कई अन्य जिलों में दिए गए यात्रियों की रैंडम जांच के निर्देश

बिहार में कोरोना के दो नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कोरोना की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा की।

Corona in Delhi: 10 दिन में 4 गुना हुए एक्टिव केस, अस्पतालों में भी मरीज  बढ़े, दिल्ली में ऐसे पैर पसार रहा कोरोना - coronavirus cases in delhi  active cases hospital patient

उन्होंने पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की रैंडम कोविड जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही सिविल सर्जनों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अस्पताल आने वाले सभी डाक्टर, कर्मचारी और रोगी के साथ उनके स्वजन परिसर में मास्क लगाएं। अस्पतालों में कोविड प्रोटोकाल पालन के निर्देश भी दिए गए हैं। सिविल सर्जनों को जिले की सभी प्राइवेट पैथोलाजी सहित अन्य जांच केंद्रों और प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले सर्दी-खांसी के रोगियों की कोविड जांच की आवश्यकता पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए गए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मास्क पहनने के प्रचलन को एक बार फिर प्रोत्साहित किया जाए और अस्पतालों में आने वाले रोगियों को मास्क पहनने का सुझाव दिया जाए। अस्पतालों में आक्सीजन व दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना को लेकर जन जागरूकता बढ़ाई जाए। अपर मुख्य सचिव ने जिलों में हो रहे कोविड टेस्ट की रिपोर्ट भी ली। मोतिहारी जिले में सर्वाधिक 300 टेस्ट किए गए थे जबकि बेगूसराय में सिर्फ दो की जांच हुई थी। बेगूसराय जिले को टेस्ट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा बिहार स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड को कोविड वायरस की जांच करने के लिए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) शनिवार तक सभी जिलों में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह के साथ दूसरे कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading