बिहार में पछुआ हवा ने बड़ाई ठंड व कनकनी, जानें अपने शहर के मौसम हाल

राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। पुरवा हवा के कारण पटना सहित 28 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड में कमी आई है। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। वहीं कई जिलों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। अगले दो से तीन दिन के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस व 7.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर रहा।

Bihar Weather Updates: Know Todays Weather News Of Capital City Patna And  Other Districts In Bihar | Bihar Weather Updates: बिहार में दो दिनों बाद  बढ़ेगी ठंड, पछुआ हवा चलने से गिरेगापछुआ हवा से तापमान में गिरावट

एक सप्ताह से अधिक दिनों से चल रही पछुआ हवा से तापमान में गिरावट आई है। गया जिले में ठंड बढ़ गई है। जिले में मौसम का मिजाज बदला सा दिख रहा है। दिन में धूप के जगह से थोड़ी गर्मी तो रात में सर्दी सता रही है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे है। शुक्रवार की सुबह जिले में कनकनी रही। सर्द हवा के कारण लोग रजाई में दुबके रहे। मौसम विभाग के माने तो अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रात में शरद होगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस कम है।

लगातार तापमान उतरा-चढ़ाव

वही दस किलोमीटर प्रति घंटा की हवा चल रही है। लगातार न्यूनतम तापमान उतरा-चढ़ाव हो रहा है। पटना स्थित मौसम विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि एक-दो दिन के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। जिससे की ठिठुरन बढ़ेगा।लगातार तापमान में गिरावट आएगी। धूप निकलने के बाद मौसम समान रहेगा। लेकिन शाम होते ही ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। शहर में लोग रात में आग के सहारे ले रहे है। वहीं बढ़ती ठंड पर नगर निगम गंभीर नहीं है। शहर में मात्र 11 स्थानों पर अलाव जल रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading