सांसदों के नि’लंबन के खि’लाफ पटना में प्र’दर्शन पर उतरे महागठबंधन के सभी घ’टक दल

पटना: संसद से विपक्ष के सांसदों के निलंबन के विरोध में आज राजधानी पटना में महागठबंधन के घटक दल के कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतरकर प्रतिरोध मार्च निकाल रहे हैं. इस दौरान तमाम विपक्षी दलों के कार्यकर्ता आयकर गोलंबर से हिंदी भवन तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जता रहे हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं का बोरिंग रोड से रूट है, जहां से वे पैदल मार्च करते हुए हिंदी भवन पहुंचेंगे.

पटना में प्रतिरोध मार्च, CPIML विधायकों का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- वापस  हो सांसदों का निलंबन, cpiml-attack-central-government-in-patna -demand-to-withdraw-suspension-of-mps

पटना में प्रतिरोध मार्च

इस दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार ने जो किया है वह गलत है. मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और यही कारण है कि सवाल पूछने पर सांसदों को निलंबित किया जा रहा है जो कि कहीं से भी उचित नहीं है.

इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल शामिल

प्रतिरोध मार्च में शामिल भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जो कुछ कर रही है, पूरे देश की जनता देख रही है. सदन में सवाल का जवाब नहीं देती है. उल्टे विपक्ष के सांसदों का निलंबन किया जा रहा है, यह कहीं से भी उचित नहीं है.

निलंबित सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग

विपक्ष ने चेतानी भरे लहजे में आगे कहा कि संसद के अंदर विपक्षियों को लेकर जो सरकार रवैया अपना रही है, वह पूरी तरह से गलत है. उसके खिलाफ हम लोग सड़क पर उतरे हैं. आज पूरे बिहार में प्रतिरोध मार्च है.अगर सरकार निलंबन वापस नहीं लेती है तो निश्चित तौर पर हम लोग पूरे देश में आंदोलन करेंगे.

पटना की सड़कों पर महागठबंधन के नेता

आपको बता दें कि आज राजधानी पटना के सड़कों पर भाकपा माले, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतरकर प्रतिरोध मार्च कर रहे हैं. सभी एक स्वर से मोदी सरकार के फैसले का विरोध करते नजर आ रहे हैं.

141 सांसदों का निलंबन

बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा चूक के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही आमने-सामने है. विपक्ष इस मामले पर पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़ा है. इसी दौरान हंगामा करने के आरोप में अबतक 141 विपक्षी सांसदों ( लोकसभा और राज्यसभा) को निलंबित किया जा चुका है. इससे नाराज विपक्ष देश भर में आज विरोध प्रदर्शन कर रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading