जेल से रिहा हुए मनीष कश्यप, बेऊर जेल के बाहर बड़ी तादाद में पहुंचे समर्थक

पटना: तमिलनाडु हिंसा का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में पिछले 9 महीनों से जेल में बंद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप शनिवार को जमानत के बाद रिहा हो गए हैं. पहले मदुरै जेल और फिर बेऊर जेल में 9 महीने से बंद मनीष बिहार निकल गए हैं. बेऊर जेल के बाहर बड़ी तादाद में समर्थक उनको रिसीव करने पहुंचे थे. इस दौरान लगातार उनके समर्थन में नारे लगते रहे.

तमिलनाडु में बिहारियों के पिटाई के वीडियो Fake निकले तो फांसी पर चढ़ा देना  मनीष कश्यप | BIHAR Manish Kashyap sent jail government demolish it as soon  as it comes out tamilnadu

समर्थकों की भीड़ देखकर मनीष कश्यप भावुक

मनीष कश्यप की रिहाई से उनके समर्थक काफी खुश हैं. बेऊर जेल के बाहर हजारों की संख्या में आए समर्थकों ने उनकी गर्मजोशी से स्वागत किया. मनीष पटना से सीधे बेतिया जाएंगे, जहां वह अपनी मां से मिलेंगे. इस दौरान वह काफी भावुक दिखे. मनीष ने कहा कि यह मेरे लिए लोगों का प्यार है, जो मेरे लिए यहां इतनी संख्या में लोग आए हैं. मैं इन सब का आभारी हूं.

हाईकोर्ट से बेल के बाद रिहा हुए मनीष

मनीष कश्यप को पटना हाईकोर्ट से गुरुवार को ही जमानत मिल गई थी लेकिन बेतिया कोर्ट में कुछ मामला फंसा हुआ था. जहां से कुछ गड़बड़ी हो गई थी, जिसके बाद आखिरकार आज यानी शनिवार को उनकी रिहाई हो गई. जहां समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

मनीष पर क्या है आरोप?

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु हिंसा का फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप है. इस मामले में उनको मदुरै पुलिस ने काफी समय तय तमिलनाडु की जेल में रखा था. इस दौरान उन पर एनएसए भी लगाया गया था. इसके अलावे बिहार की आर्थिक अपराध इकाई और बेतिया पुलिस ने भी कई मामले दर्ज किए थे. बेतिया कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी थी, वहीं गुरुवार को पटना उच्च न्यायालय से भी बेल मिल गई. हालांकि कागजी प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण वह आज जेल से बाहर आए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.