मुजफ्फरपुर : एमआईटी के छात्रों को कनाडा में प्रोजेक्ट करने का अवसर मिलेगा। एमआईटी में एमटेक (सिविल) के सत्र 2023-25 के छात्रों के इंडक्शन मीट में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मिथिलेश कुमार झा ने ये बातें कहीं। कहा कि एमआईटी का नाम देश के साथ विदेशों में भी है। एमटेक के छात्र पूरी लगन के साथ तैयारी करें, ताकि उनका भविष्य बेहतर हो।
![Muzaffarpur Institute of Technology - [MIT], Muzaffarpur - Images, Photos, Videos, Gallery 2024-2025](https://images.collegedunia.com/public/college_data/images/campusimage/14244173283.jpg)
एमआईटी के डीन प्रो. सीवी राय ने छात्रों से कहा कि वे पढ़ाई पर ध्यान दें और अनुशासन में रहें। उन्होंने कहा कि आज स्किल का जमाना है और इंजीनियरिंग के छात्रों को अधिक से अधिक स्किल सिखना चाहिए। छात्र अधिक से अधिक प्रयोगशाला में समय दें। प्रयोगशाला में गुजारा गया अधिक वक्त ही उनको कंस्ट्रक्शन कंपनियों में जाने के बाद सफलता दिलाएगा।

प्रो. राय ने कहा कि छात्र समुद्र की गहराइयों की तरह ही ज्ञान की गहराइयों को बढ़ाएं। छात्र सोशल मीडिया से दूर रहें। सिविल ब्रांच के विभागाध्यक्ष प्रो. अमरेश कुमार राय ने कहा कि पांच तरह के गुरु होते हैं इसमें शिक्षक महत्वपूर्ण हैं। छात्र शिक्षकों से अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें। छात्र कॉलेज में अनुशासित रहें। रजिस्ट्रार ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया। मौके पर प्रो. अतुल कुमार राहुल, प्रो. विजय कुमार मौजूद थी थे।