मुजफ्फरपुर में जाम की समस्या लोग परेशान, इन रास्तों से गुजरने में भी कतराने लगे हैं चालक

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से छपरा जानेवाली एनएच 722 पर सरैया में अतिक्रमण व सड़क जाम की समस्या नासूर बनते जा रही है। अक्सर सड़क जाम रहने के कारण इस रास्ते से आने जाने में अब वाहन चालक कतराने लगे है। सरैया में मुख्य मार्ग एनएच 722, सरैया-मोतीपुर मार्ग एसएच 86, सरैया- तुर्की मार्ग, सरैया- गोरौल मार्ग, सरैया-मानिकपुर-वैशाली मार्ग में अतिक्रमण के कारण आये दिन भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। बाया नदी पुल के एक तरफ जहां मछली की दुकानें सजती है, तो दूसरी तरफ फल की दुकानें अवैध रूप से सजाई जाती है। सरैया पेठिया किनारे दर्जनों दुकानें अवैध रूप से बनी हुई है।

चौतरफा ट्रैफिक जाम से जूझते रहे शहरवासी, पुलिस रही गायब - traffic system  paralysed in city - Bihar Muzaffarpur Common Man Issues News

यही हाल मुख्य सड़कों के किनारे की भी है। बिना राजस्व दिए दर्जनों दुकानें चल रही है। कोई अंकुश नहीं होने के कारण विपणन केंद्र के दुकानदार बिना किसी परमिशन के अपनी अपनी दुकानों को तोड़कर अपनी मर्जी से सड़कों की तरफ बढ़ा कर बना लिया। शिकायत मिलने के बाद ऐसे दुकानदार संबंधित अधिकारियों के पास जाकर चढ़ावा चढ़ाते गए और कच्ची दुकानों को पक्का बनाते गए। सड़क किनारे तक दुकानें सजाने का नतीजा है कि ग्राहक दुकान के सामने गाड़ी, बाइक, साइकिल खड़ी कर मार्केटिंग करने लगते है और सड़क पर जाम लग जाती है।

सरैया में नासूर बन चुकी सड़क जाम की समस्या से मिलेगा निजात

जाम की समस्या से जूझ रहे सरैया को निजात दिलाने के लिए सरैया नगर पंचायत ने मोर्चा संभाल लिया है। नगर पंचायत की बैठक में मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना, उप मुख्य पार्षद दिलीप राय सहित वार्ड पार्षदों व प्रतिनिधियों रमाकांत साह, गौडीशंकर सिंह, इंद्रजीत सहनी, रूपेश कुमार सिंह, मोतीलाल शुक्ला, छोटन कुमार आदि ने सर्वसम्मति से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव लाकर पारित किया था। जिसको ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने सरैया को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए कमर कस लिया है। सरैया में नासूर बन चुकी जाम एवं अतिक्रमण से जल्द हीं निजात मिलेगा। सब कुछ प्लानिंग के तहत हुआ तो नया साल से पहले सरैया अतिक्रमण मुक्त होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.