मुजफ्फरपुर: शहर के साहूपोखर पूजा समिति द्वारा आगामी 25 दिसंबर को होने वाले तुलसी पूजा को लेकर बैठक की गई। यह बैठक साहूपोखर पूजा समिति की मासिक बैठक संस्था के मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार के आवासीय कार्यालय पर पर हुआ। जहां उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को साहूपोखर पर तुलसी जयंती को महोत्सव के रूप मे मनाया जायेगा। वहीं 26 दिसंबर को मार्गशीर्ष पुर्णिमा के दिन गंगा महाआरती की जायेगी।

इसके साथ ही हर महीने के अमावस्या को साहूपोखर पर महादेव का महाश्रृंगार और पूर्णिमा को गंगा आरती यथावत रहेगी। प्रभात कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि सभी मोमबत्ती ना जलाकर तुलसी पौधा लगायें, उपहार मे केक और टाॅफी ने दे कर तुलसी का पौधा अपने इष्ट-मित्र,मोहल्लेवासी और शहरवासी को दें। हमारी सभ्यता संस्कृति मे केक और मोमबत्ती का कोई विधान नही है, इस बड़े दिन को तुलसी महोत्सव के रूप मे मनाए।

इस दौरान अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी,सचिव रमण मिश्रा,संरक्षक श्रीरंजन साहू, मुख्य आचार्य पंडित अजय झा,उपाध्यक्ष राकेश तिवारी,पवन महतो,आकाश चौधरी,संयुक्त सचिव रौशन महतो,संतोष कुमार,आदर्श कुमार मौजूद रहें।