मुजफ्फरपुर : राज्य पैरा एथलेटिक्स के लिए जिला टीम का हुआ चयन 

मुजफ्फरपुर : पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर एवं जिला पी.डब्ल्यू.डी. संघ तथा रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पैरा एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को आर. डी. एस. कॉलेज के खेल परिसर में किया गया।

जहां अलग अलग कैटेगरी के दिव्यांगजनों ने अपना भाग्य आजमाया। जिसमे जिले के विश्वास राज पी.डब्‍लू.डी.संघ के अध्यक्ष ने डिस्कस थ्रो तथा जैवलिंग थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया। वहीं सोनू कुमार ने 42 केटोग्री से जबलिंग और डिस्कस थ्रो में गोल्ड हासिल किया।

साथ ही रामबालक पासवान डिस्कस थ्रो तथा शॉट पुट में गोल्ड,संजीव कुमार ठाकुर, गौरी शंकर दास,आभताब आलम,अभिज्ञान भारद्वाज, मनीष कुमार, प्रिंस राज , हिमांशु , प्रियांशु कश्यप, सोनू राज, माधव कृष्ण मितल,धर्मेंद्र कुमार , बिठल कुमार,मोहमद रहमतुलाह,रंजन कुमार,मंगल कुमार ने  सिल्वर व ब्रॉन्ज पर अपना परचम लहराया।

सभी खिलाड़ियों  को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पी.डब्‍लू.डी.संघ जिला राजेश रोशन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं उनके सफल भविष्य की शुभकामानएं दी। इस दौरान  विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष मुजफ्फरपुर पी.डब्‍लू.डी.संघ विश्वास राज भी उपस्थित रहें।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading