मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में रामवृक्ष बेनीपुरी जयंती मनाई गई। जिसमें उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके साहित्य पर परिचर्चा की गई। जहां डीडीसी आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य लोगों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

वहीं आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जीवन में सबकुछ जरूरी है लेकिन अगर हम बात करें साहित्य की तो, साहित्य से ही हम इंसान बनते हैं। एक इंसान और जानवर में फर्क बस साहित्य का ही है। हमारे समाज के जो साहित्यकार है वो हमारे पूर्वाधार रहें है।

वैसे सभी साहित्यकारों को सम्मान देना उनके व्यक्तित्व के बारे में सोचना ही नहीं चलने का भी हमारा प्रयास रहा है। उन्ही महान साहित्यकारों में से एक रामवृक्ष बेनीपुरी को याद करते हुए आज इस परिचर्चा का आयोजन किया गया है।

