लालू परिवार पर भ’ड़के सुशील मोदी, नीतीश कुमार पर भी बोला जोरदार ह’मला

दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक के बाद से ही बिहार की राजनीति तेज हो गई है। भाजपा के नेता जहां इस गठबंधन को अस्थायी गठबंधन बता रहे हैं वहीं राजद-कांग्रेस के नेता लोकसभा चुनाव के लिए इसे संजीवनी बता रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेता नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोल रहे हैं।

तेजस्वी से मुलाकात के बाद नीतीश का बड़ा बयान, एनडीए को लेकर सुशील मोदी के  ट्वीट पर भी बोले

नीतीश कुमार के साथ खेला कर रही आरजेडी: सुशील मोदी

इसी क्रम में सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के बहाने नीतीश कुमार पर भी तंज कसा है। सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक में लिट्टी चोखा खाने गए थे लेकिन नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के नाम पर चुप्पी साध ली। सुशील मोदी ने कहा कि जब ममता बनर्जी और केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित किया तो तेजस्वी ने चुप्पी साध ली। एक शब्द भी उनके मुंह से नीतीश कुमार के लिए नहीं निकला। उन्होंने कहा कि राजद नीतीश कुमार के साथ खेला कर रही है। नीतीश कुमार भी भ्रम में जी रहे हैं कि राजद उनका नाम पीएम उम्मीदवार के लिए आगे रखेगी। राजद कभी भी नीतीश कुमार का नाम आगे नहीं रखेगी।

नीतीश कुमार को माया मिली न राम: सुशील मोदी

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा छोड़कर राजद में इसलिए गए थे कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मिलेगा। लेकिन उनका हाल ‘न माया मिली न राम’ वाली हो गई। वहीं तेजस्वी यादव पर आगे निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी को भाजपा की बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां कार्यकर्ता ही सीएम और पीएम बनते हैं। तीन राज्यों में हमने कार्यकर्ताओं को ही सीएम बनाया है। तेजस्वी यादव की पार्टी तो परिवार की पार्टी है। उनकी पार्टी में तो भाई बहन ही शीर्ष पर बैठेंग। कार्यकर्ता तो बस नाम के हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading