मुजफ्फरपुर में युग सृजन संस्था द्वारा कृष्ण सुदामा बाल मेला का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरपुर : जिला स्कूल मैदान में कृष्ण सुदामा बाल मेला आयोजन युग सृजन संस्था द्वारा किया गया है।  जो कि 24 से 27  दिसंबर तक रहेगा।  यह संस्था बिहार सरकार से निबंधित है। हर वर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता है।

रविवार को प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हस्तकला, रंगोली, निबंध, भाषण, पेंटिंग व समूह नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष संजीव रंजन  ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने मां एवं स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर विषय पर भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार रखे।

वहीं पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। आज सोमवार को मेला में नृत्य, क्विज, गणित, फैंसी ड्रेस, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं हुई। इस प्रतियोगिता का संचालन सोनू सिंह ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.