नवादा में महापंचायत का हुआ आयोजन, लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गर्म

बिहार : एक तरफ जहां बिहार की राजनीति दिन-ब-दिन गर्म होती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को नवादा में महापंचायत का आयोजन किया गया है. साथ ही लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही नवादा में सियासी पारा काफी गर्म हो गया है और नवादा में स्थानीय प्रतिनिधित्व की मांग भी की जा रही है. बता दें कि इसी कड़ी में कुंती नगर में एक महापंचायत का आयोजन किया गया है, जहां बरबीघा, नवादा शेखपुरा, हिसुआ, रजौली, वारसलीगंज, गोविंदपुर आदि इलाकों से भी लोग पहुंचे हैं.

Mahapanchayat organized in view of Lok Sabha elections | लोकसभा चुनाव को  देखते हुए महापंचायत का आयोजन: दशा और दिशा पर की गई विशेष चर्चा, नवादा पूरी  तरह ठगी महसूस कर रहा

वहीं आपको बता दें कि कार्यक्रम में नवादा की दशा और दिशा पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि इस बार नवादा बदलाव की ओर है और ऐसे जन प्रतिनिधि को चुना है जो नवादा के विकास के हित की बात करेगा. साथ ही नवादा की भी चिंता करें और इसी उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया है.

इसके साथ ही आपको बता दें कि डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि हो वह कोई भी चुनाव लड़ सकता है, लेकिन वह स्थानीय होना चाहिए और स्थानीय रहकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और समस्याओं को सुनने के बाद समस्याओं का समाधान भी करेंगे. वहीं नवादा पूरी तरह से ठगी महसूस कर रहा है. बता दें कि नवादा में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है, यहां की जनता पूरी तरह से परेशान है और जनता के हित में इस महापंचायत में नवादा की दशा और दिशा पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया है.

साथ ही आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि, ”यह कोई पार्टी की बैठक नहीं है, यहां नवादा के नागरिक हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, लेकिन सबसे पहले वे नवादा के नागरिक हैं और उसी के कारण इस महापंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया है, लोग यहां आये हैं.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.