बिहार राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन, दिव्यांगजनों ने दिखाया अपना दम 

मुजफ्फरपुर में बिहार दिव्यांग खेल अकादमी, रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति एवं विहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसविलिटि के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 25 दिसम्बर सोमवार को सुबह 10 बजे से लंगट सिंह कॉलेज खेल मैदान  में 24वां बिहार राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैम्पियशिप में पूरे बिहार के 38 जिलों  से 250 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों  ने भाग लिया। सभी ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस बिहार राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के मुख्य अतिथि भा.पु.से, सीटी.एस.पी अरविन्द प्रताप सिंह, पूर्व राज्य आयुक्त दिव्यांगजन डॉ शिवाजी कुमार, विशिष्ट अतिथि डिप्टी मेयर डा. मोनालिसा, सहायक निदेशक सशक्तिकरण कोषांग एवं मानसिक विशेषज्ञ स्पेशलिस्ट साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर एकता कुमारी एवं दिलीप कुमार कामत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

आज के प्रतियोगिता में 100 मी, 200 मी, 400मी, 800मी, 1500मी दौड़,लौंग जम्प, डिस्कस थ्रो, शॉट-पुट , जेवलिन , सॉफ्टबॉल आदि खेलो का आयोजन किया गया। खेल का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी  मो० अरवाज अंसारी एवं सत्यम रहें।इस दौरान डॉ.एकता कुमारी द्वारा सभी विजेताओं खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया गया।  उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगे राज्य से राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए शुभकामना दी। वहीं धीरज कुमार सिंह ने सभी दिव्यांगजनो का हौसला अफजाई किया।

मौके पर बिहार पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन सचिव संदीप कुमार,  वर्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी कान्‍त कुमार, हृदय यादव, ऑल इंडिया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पी०डब्‍लू०डी०संघ संजीव कुमार,लालू तुरहा, सिन्हा प्रोग्राम मैनेजर संतोष कुमार,पी०डब्‍लू०डी०संघ जिला अध्यक्ष विश्वास राज मुजफ्फरपुर, सभी जिला के दिव्यांग खेलकूद कोषांग प्रकोष्ट प्रभारी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद अरवज ,चन्दा सिंह ,सिन्टू कुमार , मीरा देवी ,अंजू कुमारी , निरंजन कुमार सिंह , कुमार आदित्य संतोष सिंह , कुंदन कुमार पांडे , हरिमोहन सिंह , महेंद्र कुमार PTI , बिहार यूनिवर्सिटी थाना अध्यक्ष शाहित पूरी टीम एवं सभी वॉलिंटियर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.