लालू-नीतीश के बाद अब भाजपा पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

जनसुराज यात्रा के संयोजक प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जगह-जगह जाकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ, उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर भी लगातार हमला बोलते हुए देखा जा रहा है। अब उन्होंने भाजपा को भी घेर लिया है।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कई घर के लोग 12-15 हजार की मजदूरी करने के लिए बाहर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जवान लड़का चाहे पिता भेड़ बकरी की तरह ट्रेन में लदकर कमाने के लिए बाहर जा रहा है। वे लोग जहां भी काम करने जाता है, छोटे-छोटे कमरे में चार-पांच लोग मिलकर रहता है।

पेट काटकर पैसा भेजते हैं लोग

प्रशांत किशोर ने कहा कि 10-12 हजार रुपयों के लिए लोग 12 घंटे खटकर अपना शरीर गला रहे हैं। वह जैसे-तैयसे पेट काटकर घर पैसा भेजते हैं। ऐसे में आपसे पूछा जाता है कि वोट क्यों दिए थे तो जवाब मिलता है कि पुलवामा हो गया इसलिए दे दिए या गांव में सभी लोग दे रहे थे इसलिए दे दिए। उन्होंने कहा कि आपके घर का सवांग 12-15 हजार की मजदूरी के लिए साल-साल भर परिवार से दूर रह रहा है फिर भी वोट के दिन आपकी आंख नहीं खुल रही है तो कैसे सुधरेगी स्थिति ?

बिहार के लिए बैठक तक नहीं की

इसके अलावा, पीके ने पीएम मोदी को भी घेर लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, बिहार के लिए उन्होंने कुछ किया या नहीं किया, इस बहस में नहीं पड़ना है। उन्होंने इन दस सालों में बिहार के लिए अगर एक भी बैठक की है और उसका प्रमाण है तो हम कल से मोदी जी का झंडा लेकर चलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पीएम मोदी को 39 सीटें मिलीं और उन्होंने पिछले 10 साल में बिहार के विकास के लिए एक समीक्षा बैठक तक नहीं की है, फिर भी वोट आप कमल को ही देंगे तो दोष मोदी जी का नहीं आपका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.