मोदी सरकार का बिहार वासियों को बड़ा तोहफा, उत्तर बिहार से पटना आना जान होगा अब और आसान

बिहार : 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बिहार वासियों को बड़ा तोहफा दिया है. मोदी सरकार ने राजधानी पटना के दीघा से लेकर सोनपुर तक के लिए 6 लेन पुल की मंजूरी दी है. केंद्र सरकार ने 3 हजार 64  करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दी है. वहीं, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 42 महीने में इस पुल का निर्माण होगा. जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी.

Vande Bharat Express | Prime Minister Narendra Modi opinionate about Budget  2023 after flagging off Vande Bharat trains from Mumbai - Telegraph India

मोदी सरकार का बिहार वासियों को तोहफा

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस पुल के निर्माण से बौद्ध सर्किट भी पूरा होगा और बोधगया व राजगीर का वैशाली से संपर्क पहले से बेहतर हो जाएगा. आपको बता दें कि फिलहाल जेपी सेतु दीघा-सोनपुर के बीच है, जो तीन लेन का है. वहीं, इसके समांतर पुल बनाने की कवायद तो बहुत पहले से चल रही थी. बुधवार को मोदी कैबिनेट में पुल बनाने की मंजूरी दे दी गई. अब नए पुल को जेपी सेतु से जोड़ने के लिए अलग से करीब 3 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसे दक्षिण की तरफ से गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. पुल के निर्माण के लिए पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने पहले ही मंजूरी दे दी है.

उत्तर बिहार से पटना आना होगा आसान

इस सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज के निर्माण से उत्तर बिहार से पटना आने वाले लोगों को काफी फायदा होगा. इस ब्रिज के निर्माण के बाद जेपी सेतु के साथ ही यह एक और नया विकल्प हो जाएगा. ये पुल पटना को सारण, गोपालगंज और सीवान जैसे जिले से डायरेक्ट कनेक्ट करेगा. फिलहाल जेपी सेतु के नीचे रेलवे लाइन और ऊपर सड़क बना हुआ है. वर्तमान में ये पुल हल्वल हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए हैं. जिसकी वजह से वर्तमान सड़क का उपयोग भारी वाहनों के परि माल और वस्तुओं के परिवहन के लिए नहीं किया जा सकता है. यह वस्तुओं की तेज आवाजाही के रास्ते में एक बड़ी बाधा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading