सीबीएसई, आइसीएसई के अलावा बिहार बोर्ड समेत अन्य स्कूल बोर्ड की परीक्षा कुछ ही महीनों में होने वाली है। परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए प्रधानमंत्री, छात्र-छात्राएं, अभिभावक व अध्यापकों के साथ चर्चा करेंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है।\ परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए 12 जनवरी 2024 तक आवेदन किए जा सकते हैं। छात्र-छात्राओं के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिक्षक और अभिभावक भी पंजीकरण करा सकते हैं। छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री को भेजें अपने विचार
परीक्षार्थी अपना विचार 500 शब्दों में प्रधानमंत्री को लिखकर भी दे सकते हैं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कब होगा इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है। इसमें सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। चयन के लिए ऑनलाइन रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेता को एग्जाम वारियर पुस्तक मिलेगा इस प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सत्र के पूरा होने के बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र और परीक्षा पर चर्चा किट भी दी जाती है। पुन प्रमाण पत्र और एग्जाम वारियर पुस्तक भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
