ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार के लिए सम्राट चौधरी के बदले सुर

पटना : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह के इस्तीफे पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि कौन उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा या रहेगा ये जेडीयू का आंतरिक मामला है. उससे उनकी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है. हमारा दल पूरे इंडिया गठबंधन, आरजेडी और जेडीयू को एकसाथ हराने के लिए तैयार हैं.

BJP reaction on Nitish kumar lifelong friendship statement Samrat Chaudhary  gave a big answer Bihar politics - नीतीश के आजीवन दोस्ती बयान पर बीजेपी का  आया रिएक्शन, सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा जवाब, बिहार न्यूज

ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बीजेपी के बदले सुर

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि जदयू के अंदर क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा है, उसे हमें कोई मतलब नहीं है. हम सीधा-सीधा यही कहते हैं कि अगले चुनाव में हम महागठबंधन के सभी दलों को हराने का काम करेंगे और बिहार में यह होकर रहेगा. राष्ट्रीय जनता दल हो या जनता दल यूनाइटेड हो सभी को हराने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी.

When Nitish kumar asked Samrat Chaudhary why is wearing pagdi bihar CM  started laughing after hearing answer - जब नीतीश ने सम्राट चौधरी से पूछा,  पगड़ी क्यों बांधे हुए हैं; जवाब सुन

‘जेडीयू में नीतीश ही नेता’

कुल मिलाकर देखें तो ललन सिंह के इस्तीफा के बाद भले ही भाजपा के नेता कुछ बोलने से परहेज करते हों, लेकिन जिस तरह से खबरें चलाई जा रही हैं कि अब बहुत जल्दी नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आकर बिहार में भी सरकार बना सकते हैं. भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सुनने के बाद ऐसा जरूर लगता है कि अब भाजपा के नेता नीतीश कुमार को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर अपना रहे हैं. सीधे रूप से नीतीश पर हमलावर नजर नहीं आ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading