कोचिंग में पढ़ाया तो भूल जाएं मास्टरजी नौकरी, सरकारी शिक्षकों की केके पाठक ने मांगी सूची

पटना. बिहार के शिक्षा विभाग खास कर के स्कूली शिक्षा में सुधार को लेकर कड़क आईएएस अधिकारी केके पाठक की कार्रवाई लगातार जारी है. ताजा मामला सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों से जुड़ा है. सरकार की नजरें अब उन शिक्षकों पर है, जो निजी कोचिंगों में भी पढ़ाते हैं. कोचिंग में पढ़ाने वाले ऐसे सभी सरकारी शिक्षकों पर केके पाठक की नजरें हैं. सरकार ने ऐसे सभी शिक्षकों की सूची विभाग से मांगी है.

सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों के डीईओ से कोचिंग में पढ़ाने वाले ऐसे सरकारी शिक्षकों की सूची मांगी गई है. इसको लेकर जो आदेश जारी किया गया है उनमें शिक्षकों का नाम, पदस्थापित स्कूल का नाम और कोचिंग के नाम के साथ पूरी जानकारी मांगी गई है.

दरअसल सरकार के शिक्षा विभाग को प्राइमरी से लेकर प्लस 2 तक के शिक्षकों को लेकर शिकायत
मिलती है कि नौकरी में रहते हुए कई शिक्षक कोचिंग संस्थानों में भी पढ़ाते हैं, ऐसे में सरकार ने अब सरकारी सेवा में रहते हुए कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का मूड बना लिया है और माना जा रहा है कि ऐसे शिक्षकों की सूची उपलब्ध होते ही विभाग उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading