सीवान: गुठनी विसवार गांव में मिले गरुण पक्षी चर्चा का विषय बने हुये है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो और तस्वीर काफी वायरल हो रहे हैं।

गरुण पक्षियों के संरक्षक मनन सिंह ने बताया कि 9 दिन पहले छत से काफी तेज आवाज आ रही थी। तो उन्होंने दो अन्य लोग के साथ जाकर देखा। उन्होंने वहां पाया कि कुछ मासूम पक्षियों को उनकी माता रात में आती है और इनकी देखभाल कर चली जाती है।
मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि ये पक्षी अजूबे है। इन्हे गरुण पक्षी कहते हैं क्योंकि ये उल्लू जैसे दिखते है, लेकिन ये पक्षी उल्लू से काफी भिन्न है।