बिहार के कई जिलों में कोहरे के साथ बढ़ी कनकनी, बारिश के आसार

राजधानी पटना सहित प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इनके कारण न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी है। राजधानी के न्यूनतम तापमान में बीते पांच दिनों में 5.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मंगलवार को पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर बिहार व इसके आसपास इलाकों में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से उत्तरी भागों के 15 शहरों में घने कोहरे को लेकर यलो अर्लट जारी किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.