मुजफ्फरपुर: आज बुधवार को सुबह मुजफ्फरपुर के वार्ड 46 रामबाग चौक पर अंचल कार्यालय-09 से सड़क एवं नाला कार्य कराया जा रहा है। जहां आज महापौर निर्मला साहू ने फीता काटकर उदघाटन किया। वहीं वार्ड पार्षद सैफ अली की अध्यक्षता में यह कार्य संपन्न हुआ।
इस दौरान निर्मला साहू ने बताया कि वार्ड 46 में जलजमाव की समस्या को देखते हुए यह कार्य किया गया। बीते एक साल के अंतर्गत शहर के लगभग हर वार्ड में नाला व सड़क निर्माण का कार्य किया गया है।

साथ ही उन्होंने मोहल्ले के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मौके पर नगर आयुक्त नवीन कुमार,अध्यक्षता सैफ अली अवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।