पटना एयरपोर्ट पर इ’मरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही इंडिगो फ्लाइट में आई ग’ड़बड़ी

पटनाः बिहार के पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई. फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई है. प्लेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. इंडिगो विमान 6e 2074 को इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रवने पर ही रखा गया है. टेकनिकल टीम विमान की जांच कर रही है.

IndiGo makes aviation history in India, hits record 900 daily flights

फ्लाइट के व्हील में खराबी

जानकारी के मुताबिक जय प्रकाश नारायण एरपोर्ट पटना से दिल्ली के लिए इंडिगो 6E 2074 दोपहर के 12 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 40 मिनट लेट 12:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद फ्लाइट के व्हील में खराबी आ गई थी.

टेकनिकल टीम कर रही जांच

तकनीकी खराबी की जानकारी पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूप को दी और पटना एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी. इसके बात पायलट ने सफलता पूर्वक फ्लाइट को रनवे पर लैंड कराय लिया. फ्लाइट लैंड होते ही टेकनिकल टीम को जांच के लिए लगाया गया है.

187 यात्री सवार थे

पटना से दिल्ली जाने वाली प्लेन में कुल 187 यात्री सवार थे, जिसमें बिहार के मंत्री संजय झा और सीतामढ़ी के जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू भी सवार थे. बताया जा रहा है कि फ्लाइन उड़ान भरी ही थी कि तकनीकी खराबी की जानकारी मिली. पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि यात्री को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा जा रहा है.

एयरपोर्ट से वापस हो गए मंत्री

मंत्री संजय झा के मुताबिक फ्लाइट में गड़बड़ी की सूचना मिली थी, इसलिए लैंडिंग करायी गई है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. दिल्ली जाने वाले मंत्री संजय झा फिलहाल एयरपोर्ट से वापस हो गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading