सीट शयेरिंग से पहले JDU का बड़ा दाव, जानिए क्या है पूरी खबर….

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अब महज कुछ महीनों का समय शेष हैं। ऐसे में देश की तमाम छोटी -बड़ी राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम स्वरूप देने में जुट गई है। इस बीच अब बिहार में सत्ता चला रही जदयू ने लोकसभा चुनाव को लेकर कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। इसके बाद इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है।

नीतीश कुमार के लिए 'करो या मरो' से कम नहीं 2024 का चुनाव, पढ़ें- बिहार CM  की काट ढूंढना BJP के लिए क्यों है मुश्किल - Bihar CM do or die condition

दरअसल, देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में अब अधिक समय नहीं बचा है। इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है। इस बीच जेडीयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पहले कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने बिहार में नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश में अपना पहला प्रत्याशी उतारा है। अरुणाचल प्रदेश पश्चिम लोकसभा सीट से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष रुचि तंगुक को टिकट दिया गया है।

वहीं, नीतीश ने पिछले हफ्ते ही जेडीयू की फिर से कमान संभाली थी। महज पांच दिनों में पार्टी का पहला कैंडिडेट उतारकर उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को भी संकेत दे दिया है कि वह सीटों का बंटवारा जल्द चाहते हैं। जेडीयू ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। नीतीश के इस कदम से विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में खलबली मच सकती है।

आपको बताते चलें कि, अरुणाचल प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है। वहां, जेडीयू के अलावा कांग्रेस भी यहां प्रमुख स्थान रखती है। नीतीश ने जिस सीट से रुचि तंगुग को टिकट दिया है, वहां से अभी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के नबाम तुकी को हराया था।विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं। वहीं,  बिना सीट शेयरिंग फॉर्मूले के ही नीतीश ने जेडीयू का पहला कैंडिडेट घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading