राम मंदिर निमंत्रण को लेकर तेजस्वी ने ऐसी दी प्रतिक्रिया

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार को बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने बौद्ध धर्म गुरु से मुलाकात की. दलाई लामा से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने उनके साथ डिनर भी किया और फिर आशीर्वाद लिया. बौद्ध धर्म गुरु का आर्शीवाद लेने के बाद तेजस्वी महाबोधि मंदिर गए और फिर डिप्टी सीएम ने भगवान बुद्ध को नमन किया. वहीं, इस दौरान जब मीडिया ने डिप्टी सीएम से अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने को लेकर मिले न्योते पर सवाल किया कि लालू या उन्हें निमंत्रण दिया गया है तो उस पर तेजस्वी ने कहा कि उन्हें इस संबंध के बारे में कुछ पता नहीं है. वहीं, कांग्रेस के 291 सीट के दावे को लेकर भी तेजस्वी से सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

Tejashwi Yadav demands birthday gift form BJP as special state status for  Bihar - तेजस्वी यादव ने बीजेपी से मांगा बर्थडे गिफ्ट, कहा- बिहार को विशेष  राज्य का दर्जा ही दे दो,

दलाई लामा से तेजस्वी ने लिया आर्शावाद

आपको बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बोधगया स्थित तिब्बती मंदिर पहुंचे और फिर बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का आशीर्वाद लिया और फिर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ महाबोधि मंदिर का जायजा भी लिया. मंदिर के विस्तार को लेकर मुआयना भी किया गया है. बता दें कि सीएम के निर्देश पर यह मुआयना किया गया. इस समय न्यू ईयर को लेकर बोधगया और महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती नजर आ रही है. ऐसे में मेडिटेशन और बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है. आज पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ तेजस्वी बैठक भी करेंगे.

ईडी पर तेजस्वी-सम्राट चौधरी का बयान

बीते दिन तेजस्वी ने ईडी की तरफ से हो रही कार्रवाई को लेकर कहा था कि हम तो पहले भी कह चुके हैं कि यह जांच जब तक चुनाव रहेगा, तब तक ये चलता रहेगा. यह सभी जांच एजेंसियां दबाव में काम कर रहे हैं. इस पर बार- बार कमेंट करना या सफाई देना ठीक नहीं है. वहीं, तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों का जेल जाना तय है और उन्हें जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता. आपको बता दें कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू परिवार का इससे पुराना रिश्ता है और यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.