सावधान! इन जिलों में आज निरीक्षण को पहुंचने वाले हैं केके पाठक….

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक आज शेखपुरा के दौरे पर आ रहे हैं। चार महीने में दूसरी बार शेखपुरा आ रहे हैं। बता दें पाठक का शेखपुरा से पुराना नाता है। ये 1993 में शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी भी रह चुके हैं। उस समय भी इनकी कार्यशैली चर्चित रहा करती थी। इससे पहले केके पाठक 22 सितंबर को शेखपुरा आए थे तब डायट के अलावे किसी विद्यालय का निरीक्षण नहीं कर पाए थे। इधर केके पाठक के आने की सूचना से समूचे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

आज केके  पाठक नवादा से होकर शेखपुरा आएंगे। आज दिनभर उनका निरीक्षण कार्यक्रम है। विभाग के स्थानीय अधिकारी पाठक के दौरे को लेकर कोई खास जानकारी देने में हिचक रहे हैं। इधर विभाग के कार्यालय से लेकर विद्यालयों तक में अधिकारी,कर्मी और शिक्षक पूरी तरह से चौकस हैं। आज निरीक्षण कार्यक्रम में पाठक कहां-कहां जाते हैं,इसको लेकर कल से ही लोग अनुमान लगाने में व्यस्त हैं।

प्रदर्शन करके सेवा विस्तार मांगा

जिला के स्वास्थ्य विभाग से हटाये गए लैब टेकनीशियनों ने गुरुवार को प्रदर्शन करके अपनी सेवा का विस्तार करने की मांग की। लैब टेकनीशियनों ने जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष प्रदर्शन किया। लैब टेकनीशियनों ने बताया कोरोना काल में जब सभी लोग यहां तक चिकित्सक भी सेवा देने से दूर भाग रहे थे,सरकार ने हमने संविदा पर रखकर कोरोना के सैंपलों की जांच कराया और हमने जान की परवाह किए बिना अपनी जबाबदेही को निष्ठा से निभाया भी। अब जब कोरोना समाप्त हो गया है तो सरकार हमारी सेवा समाप्त करके बाहर का रास्ता दिखा रही है। इसमें पूजा कुमारी,अतुल पाठक,सनोज कुमार,लव कुमार सहित कई लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.